रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जयंती पर रविंद्रनाथ टैगोर और महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि

मंगलायतन विश्वविद्यालय में महान कवि, चित्रकार और दार्शनिक रविंद्रनाथ टैगोर तथा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की छठी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम शुभारंभ टैगोर और महाराणा प्रताप के चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। डा. पूनम रानी ने रविंद्रनाथ टैगोर की चित्रकला व संगीत में उनकी विशिष्ट शैली पर प्रकाश डाला। डा. कविता शर्मा ने टैगोर के जीवन संघर्ष, साहित्यिक योगदान और शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण को विस्तार से साझा किया। छात्र यश जैसवाल एवं छात्रा भूमिका माहेश्वरी ने महाराणा प्रताप के जीवन, मातृभूमि के प्रति बलिदान को रेखांकित करते हुए कविता पाठ किया। वहीं छात्र देवादित्य चक्रवर्ती ने भावपूर्ण संगीत की प्रस्तुति दी। संयोजन एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी भावना राज रहीं। संचालन डा. भारतेंद्रु  चाैहान ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डा. दीपशिखा सक्सेना, डा. संजय पाल, डा. रामकुमार पाठक, देवाशीष चक्रवर्ती, डा. अनुराधा, दीपिका गुप्ता, अजय राठौर, उदय कुशवाह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!