रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में हाईवे पर दौड़ता कंटेनर बना आग का गोला, मची अफरा-तफरी

गभाना। नेशनल हाईवे (एनएच-34) पर टोल प्लाजा के पास मीट से भरे कंटेनर में अचानक से आ लग गई। जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। चालकाें ने अपने वाहनों को दूर ही रोक लिया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ की एक फैक्टरी से मीट लेकर कंटेनर साहिबाबाद जा रहा था। जिसे हरियाणा के मेवात निवासी सपात चला रहा था। कंटेनर जैसे ही हाईवे पर टोल प्लाजा से आगे कटरा मोड़ की तरफ पहुंचा तभी चालक को केेबिन में धुंआ उठता दिखाई पड़ा। जिस पर चालक ने कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया तथा आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। देखते ही देखते कंटेनर आग से विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे अलीगढ़ की तरफ से बुलंदशहर की तरफ वाहनों के पहिए जहां के तहां थम गए। सूचना पाकर गभाना फायरस्टेशन से दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक कंटेनर का पूरा केबिन जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते कंटेनर में आग लगी थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!