रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वैश्विक जलवायु परिवर्तन में भारत की भूमिका पुस्तक का विमोचन

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में वैश्विक जलवायु परिवर्तन में भारत की भूमिकाः आशा, चुनौतियां और आगे का रास्ता पुस्तक का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बोलते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दशोरा ने कहा कि भारत में जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता बढ़ रही है और लोग इस विषय पर चिंतन करने लगे हैं। पुस्तक के लेखक और मंगलायतन विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डा. मोहम्मद तारिक अनवर ने बताया कि भारत जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति संवेदनशील है जिसमें बढ़ते तापमान और पानी की कमी शामिल है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो.राजीव शर्मा, कला विभाग के अध्यक्ष प्रो. अशोक उपाध्याय ने पुस्तक के लेखक डाक्टर तारिक अनवर को बधाई दी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!