रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विशाल-सौरभ बने मिस्टर फेयलवेल, ईशा बनीं मिस फेयरवेल

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के स्कूल आफ फार्मेसी के विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कनिष्ठ विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित फेयरवेल पार्टी में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक अनुभव और उपलब्धियां साझा की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत गीत-संगीत और साहित्य की त्रिवेणी बहाते हुए विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। फेयरवेल पार्टी में विशाल शर्मा, सौरव कुमार को मिस्टर फेयरवेल और ईशा रानी को मिस फेयरवेल चुना गया। जबकि सचिन नायक और प्रीति स्टार परफार्मर रहे। इस अवसर पर डा. राहुल कुमार, यादवेंद्र सिंह, रामगोपाल, प्रियांशी गोयल, शिवांगी द्विवेदी आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!