रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पेंटिंग व स्लोगन के माध्यम से किया जागरूक

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा नगला नहचला में बच्चों को नशाखोरी के विरुद्ध जागरूक किया। बच्चों द्वारा नशा मुक्ति के लिए पेंटिंग, स्लोगन इत्यादि बनाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अध्यक्ष जतन चौधरी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए कहा कि नशाखोरी की आदत केवल हमारे शरीर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे मानव समाज के लिए अत्यधिक घातक है। नशा एक दिन व्यक्ति के जीवन के अंत का कारण भी बनता है। हमें स्वामी विवेकानंद के सपनों के नशामुक्त युवा भारत के निर्माण का संकल्प लेना होगा। विद्यार्थियों ने नशामुक्त राष्ट्र की स्थापना का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, शशि शर्मा, राधिका शर्मा, तन्वी, महिमा, तमिषा, नंदिनी, निधि, पलक, पावनी, अनुराग उपाध्याय, लवकुश, रोहित, सागर, मोहित, नैतिक प्रताप, समर, देवांश आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!