रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रालोद ने चलाया सदस्यता अभियान

इगलास। गांव भौरा गौरवा में रालोद की सदस्यता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी हम्वीर सिंह ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पार्टी की नीतियों से सभी को विस्तार से अवगत कराया। सदस्यता ग्रहण करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल को डा. आंबेडकर पर करते हुए सर्व समाज में समानता का संदेश दिया। खैर के पूर्व विधायक भगवती सूर्यवंशी व प्रदेश महासचिव राम बहादुर सिंह, नवाब सिंह छौंकर, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, हम्बीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार चौधरी, शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, वीरेंद्र बघेल, महेंद्र सिंह आदि थे। अध्यक्षता चौधरी नत्थी सिंह ने की। सभी ने सदस्यता अभियान को लेकर युवाओं से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। लोगों ने रालोद की सदस्यता भी ग्रहण की।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!