चौपाल लगाकर सौहार्द बनाए रखने का आह्वान
इगलास। गांव मौजीपुर में सीओ महेश कुमार के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को आपसी सहयोग से विवादों के समाधान, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस और जनता के बीच आपसी संवाद को सशक्त करना था।
सीओ महेश कुमार ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझाकर गांव में सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए पुलिस की पहुंच आमजन तक सरल और सुलभ बनाने की बात कही। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध, पुलिस हेल्पलाइन नंबर और आपरेशन पहचान आदि की जानकारी दी। चौपाल में संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति रही। जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की और पुलिस के प्रयासों में सहयोग का आश्वासन दिया।
—