रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

इगलास।गांव खेडियागुरुदेव में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। गांव के परिक्रमा मार्गों से निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिला श्रद्धालु प्रीतवस्त्रों में सिर पर कलश धारण कर पूरे श्रद्धा भाव से यात्रा में सम्मिलित हुईं। यात्रा के दौरान भक्ति संगीत और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते व नृत्य करते हुए चले। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर विश्राम को प्राप्त हुई।वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ आचार्यों ने श्री गणेश पूजन और भागवत पूजन संपन्न कराया। कथा के प्रथम दिवस आचार्य मयंक उपाध्याय ने धर्म, भक्ति और भागवत महिमा का बखान किया।गांववासियों में धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!