रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चौपाल लगाकर चलाया गया रालोद का सक्रिय सदस्यता अभियान

इगलास। गांव गुरसेना में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष चौधरी हम्वीर सिंह ने युवाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से जुड़ने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रालोद किसानों, युवाओं और मजदूरों की आवाज है। इसे और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। चौपाल को खैर के पूर्व विधायक भगवती सूर्यवंशी, प्रदेश महासचिव राम बहादुर सिंह, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हम्बीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, जिपं सदस्य अमित ठेनुआ, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने भी संबोधित किया। सभी ने पार्टी की नीतियों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर हीरा सिंह, विक्रम सिंह, गजेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, राजपाल सिंह, किशन पाल सिंह, श्याम शर्मा, उदयवीर सिंह व पप्पू खान सहित कई लोगों ने रालोद की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!