रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास संपूर्ण समाधान दिवस में आई 36 शिकायतें

इगलास। संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम संजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अधिकारियों के साथ विधायक राजकुमार सहयोगी ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 36 फरियादियों द्वारा शिकायतें प्रस्तुत की गईं। जिसमें राजस्व विभाग की 29, विकास की चार व तीन अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई हैं। एसडीएम ने शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर किए जाने का निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर सीओ महेश कुमार, तहसीलदार रतन कुमार, नायब तहसीलदार तान्या शर्मा, इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव, पूर्ति निरीक्षक रामदेव सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!