रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चौपाल में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

इगलास। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा द्वारा गांव फतेहपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामवासियों के साथ बैंक के नाम परिवर्तन, नई ऋण योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना एवं जमा योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। चौपाल में किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय से आए मुख्य प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी द्वारा खातों को सही रखने के लाभों के बारे में अवगत कराया गया। चौपाल में शाखा प्रबंधक रोहित सिंघल, रवि कुमार, अंकित दीक्षित आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!