रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में बरातियों की कार पलटी, दो लोगों की हुई मौत

हाईवे बाईपास पर CNG पंप के पास सोमवार शाम को हुआ हादसा

गभाना। नेशनल हाईवे (NH-34)गभाना बाईपास पर CNG पंप के पास बरातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव काहिरा निवासी मोनू पुत्र दयाराम की की सोमवार शाम को बरात मथुरा के थाना जमुनापार के गौसना जा रही थी। एक अल्टो कार से मोनू के बडे़ भाई के ससुर लकी उर्फ धर्मवीर के अलावा अन्य रिश्तेदार भी बरात में जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार नेशनल हाईवे पर गभाना बाईपास पर CNG पंप के पास पहुंची। तभी अचानक से आए किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर कई पलटा खाते हुए सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में राहगीर व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस व टोल रिलीफ टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला, लेकिन इससे पूर्व ही नोएडा के मायचा निवासी 55 वर्षीय लकी उर्फ धर्मवीर व कार चालक सत्तू निवासी काहिरा बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में जबकि गाजियाबाद निवासी शिवम पुत्र प्रेम, हिमांशु पुत्र प्रेमचंद्र व बुलंदशहर के घरबरा निवासी सचिन पुत्र सुनील घायल हो गए।

हादसे के बाद पीछे से अन्य वाहनों से आ रहे बराती भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी भिजवा दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने जैसे-तैसे करके दूल्हा मोनू को समझा बुझाकर शादी के लिए भिजवा दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!