रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दुकान पर सामान लेने गई युवती को बहलाकर ले गया युवक

गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर सामान लेने गई युवती गायब हो गई। परिजनों ने युवती को तलाश किया तो पता चला कि उसे नामजद युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने थाना में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर में करीब 1:30 बजे गांव में ही एक दुकान पर कास्टमेटिक का सामान लेने के लिए गई थी। देर शाम तक बेटी घर न पहुंचनी तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तब जानकारी मिली कि हरियाणा के फरीदाबाद के थाना खेडी पुल तिगांव रोड भतोला में उनके बहनोई की दुकान पर एसी फ्रिज का काम सीखने वाला रानू नाम का व्यक्ति बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। एसओ विनय कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी व युवती की तलाश में जुट गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!