रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रोडवेज बस चालक को लाठी-डंडो से पीटा

अलीगढ़। इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा सवारी लेकर जा रहे चालक के साथ बेसवां चौराहे पर मारपीट की गई। पीड़ित ने इस संबंध में पांच नामजद व अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गांव सेवनपुर निवासी कल्यान सिंह पुत्र निहाल सिंह का कहना है कि वह बुद्धविहार डिपो की अनुबंधित बस पर चालक है। गुरुवार को परिचालक विनोद शर्मा के साथ मथुरा यात्रियों को लेकर जा रहा था। इगलास कस्बा के निकट बाइक सवार गांव माकरौल निवासी कल्लू पुत्र बच्चन से कहा सुनी हाे गई थी। जब वह बेसवां चौराहे पर पहुंचा तो कल्लू ने फोन करके गांव से ट्रैक्टर ट्राली भरकर लोगों को बुला लिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने ट्रैक्टर को बस के आगे रोड पर खड़ा करके रुकवा लिया। चालक के साथ जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडो से मारपीट की। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्रार्थना पत्र के आधार पर कल्लू, लोकेश, ट्रैक्टर स्वामी सौरव निवासीगण माकरौल, सतेंद्र निवासी गढीधनु, श्रीराम निवासी नगला फौंदा सहित चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!