स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली
अलीगढ़। विज्ञान फाउंडेशन के द्वारा जेंडर असमानता एवं हिंसा की रोक थाम पर संचालित परियोजना के तहत स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम एबीएसए इगलास के मार्ग दर्शन में चलाया जा रहा है। इगलास क्षेत्र के गांव जवार, पूरना, कस्बा बेसवां, मोहकमपुर, सतलौनी कला, करथला, सहारा खुर्द, ब्योही, कजरौठ, खेडिया गुरुदेव, तोछीगढ़ व कांडली में बाल समूह के साथ बाल अधिकारों पर परिचर्चा की गई। कस्तूरबा गांधी विद्यालय कजरौठ की छात्राओं के साथ रैली निकली गई। रैली में छात्राओं ने गांव मे नारे लगाए बेटे जैसा प्यार दो पढ़ने का अधिकार दो, बेटा-बेटी एक समान सब को पढ़ने का अधिकार के नारे लगाए गए। इस मौके पर अरुण शर्मा, गौरी पराशर, रवि शर्मा, दीक्षा, हीरा, सरिता राघव थे।