बिजली के तार से उठी चिंगारी बनी शोला
इगलास। तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ी अर्निया में बिजली लाइन की चिनगारी से पांच बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। फसल नष्ट होने से किसान को होने वाली क्षति का सर्वे तहसील प्रशासन द्वारा करा लिया गया है।
शुक्रवार को दोपहर दो बजे करीब अर्निया गढ़ी निवासी किसान डेविड पुत्र गुलवीर सिंह के खेत के ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार की लाइन के तार आपस में भिड़ गये। तार से निकली चिनगारी से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गयी। सि संबंध में तहसीलदार डॉ. गजेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर सर्वे करा लिया गया, कल (आज) रिपोर्ट के आधार पर किसान को क्षतपूर्ति की कार्रवाई कर दी जाएगी। वहीं एसडीओ सुदामा प्रसाद का कहना है कि लाइन के जर्जर तारों को बदलवाने के साथ ही जहां लाइन ढीली हो गई उसको सही कराने के निर्देश संबंधित जेई व लानि स्टाफ को दे दिये गये हैं।