रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रागिनी में डोली शर्मा के नृत्य पर खूब थिरके लोग

अलीगढ़। गोरई कस्बा के गांव जटवार में मेला आयोजन के दूसरे दिन द्वितीय विराट रागिनी का प्रोग्राम हुआ। जिसमें डोली शर्मा के डांस पर लोगो ने खूब धमाल मचाया। जिसमे सुंदर शर्मा और पूजा शर्मा ने रागिनी में हरिशचन्द्र तारा बती और पूरन मल जैसी कहानी सुनाई। जिसमे दर्शको के आँखे भी नम हुई। ग्राम प्रधान सचिन नोलखा ने बताया कि इस मेले आयोजन हमारे पूर्वज जट्टबाबा की याद में लगाया जाता है। इस दौरान ओमप्रकाश, बनी सिंह, मुकेश कुमार, नीरज सिंह, ऋषि कुमार, महाराज सिंह, विनोद कुमार, राहुल कुमार, रतन सिंह एवं रूपम सिंह सहित सेकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी मय फोर्स के मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!