रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने छात्रा से की छेड़छाड़

गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में नामजद युवक ने छात्रा के छेड़छाड़ कर डाली। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

थाना गभाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने बताया कि इंटरमीडिएट की छात्रा है तथा एक स्कूल में बाहर पढ़ती है। 17 मई को वह गर्मियों की छुट्टी होने पर घर आई है। छात्रा का आरोप है कि गांव का दीपक पिछले चार साल से उसे परेशान करता आ रहा है। उसने अपने पिता व दीपक के भाई मनोज को भी बताया, लेकिन वह फिर भी उसे लगातार परेशान करता है। 20 मई को वह अपनी डेयरी पर अकेली थी। तभी मौका पाकर दीपक वहां आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर छोटा भाई व अन्य लोग आगए। जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!