गभाना क्षेत्र में ट्रक ने कार में मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन घायल
गभाना। नेशनल हाईवे (NH-34)पर गांव भुकरावली के पास मंगलवार तड़के ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के गांव नदौरा निवासी शिवम नोएडा में रहकर नौकरी करते हैं। मंगलवार तड़के वह कार से पिता शेरसिंहव पत्नी कविता के साथ नोएडा से गांव जा रहे थे। तभी हाईवे पर गांव भुकरावली के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार को टक्कर मारते हुए काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में कार सवार तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।