रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बलिदानी कैप्टन मनोज पांडेय को दी श्रद्धांजलि

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में कारगिल युद्ध के बलिदानी व परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज कुमार पांडेय की 50वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं ने बलिदानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य को नमन किया। संस्था अध्यक्ष जतन चौधरी ने उनके जीवन और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैप्टन मनोज ने 1999 के कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त की थी और उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। कारगिल युद्ध के कठिन मोर्चे खालूबार को फ़तह करने के लिए मनोज अपनी गोरखा राइफल्स की अगुवाई करते हुए दुश्मन से जूझ गए और जीत कर ही माने। हालांकि, इन कोशिशों में उन्हें अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। इस अवसर पर प्रशांत, शशांक, अंकित ठैनुआं, अभिषेक, अनुराग, अरुण, प्रवीन, छोटू, सूरज, साधना आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!