रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास में कथा से पहले निकाली भव्य कलश यात्रा

इगलास। गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बे के ओम सेलिब्रेशन गेस्ट हाउस में आध्यात्मिक वातावरण में डूबी हुई भव्य श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन बृज वृंदावन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न हो रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिल रही है। कथा के आरंभ से पूर्व बुधवार को कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर भक्ति में लीन दिखाई दिए। कलश यात्रा का शुभारंभ धार्मिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चले। कथा व्यास आचार्य अनंत दास महाराज ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सायं पांच बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा में भगवान शिव की महिमा, विवाह आदि दिव्य लीलाओं का वर्णन होगा। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को सुबह पूर्णाहुति के साथ कथा काे विश्राम दिया जाएगा। श्रद्धालु कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लें।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!