रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय प्रकृति मित्र सम्मान

इगलास। मिशन शिक्षण संवाद टीम, बरेली द्वारा कुंवर रिसोर्ट में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय “प्रकृति मित्र शिक्षक सम्मान समारोह” में अलीगढ़ जिले के तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इगलास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नवा नगर से पूजा वर्मा, जवां के प्राथमिक विद्यालय धौर्रा माफी से प्रीती शर्मा तथा टप्पल के कंपोजिट विद्यालय से श्रीनिवास शर्मा को उनकी पर्यावरणीय शिक्षा एवं जागरूकता के लिए प्रदेश स्तर पर प्रकृति मित्र सम्मान से नवाजा गया।

समारोह के दौरान प्रतिभागियों का पारंपरिक तिलक व बैज लगाकर स्वागत किया गया। शिक्षकों द्वारा तैयार की गई पीपीटी प्रस्तुतियों को समारोह में स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल द्वारा सभी चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बरेली मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक अजीत कुमार ने स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अलीगढ़ जनपद से मिशन शिक्षण संवाद के जिला संयोजक यतेंद्र सिंघल, जिला सह संयोजक प्रिया शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, आमिर मुस्तफा, भूषण कुमारी, प्रियंका अग्रवाल व बृजेश सिंह ने शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!