रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

इगलास। कस्बा स्थित शाहपुरिया बगीची पर बुधवार को एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। दिनेश सिंघल ने बताया कि नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 25 तारीख को शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा। शिविर में आंखों की जांच के साथ मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए आपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित मरीजों को मथुरा स्थित कल्याण करोति संस्था में ले जाया जाएगा। जहां अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जाएगा। मरीजों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!