रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

व्यास का चांदी मुकुट पहनाकर स्वागत

इगलास। गांव सिकंदरपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का बुधवार को पूर्ण आहुति के साथ समापन हुआ। कथा विश्राम के अवसर पर गांव में धार्मिक उल्लास और भक्तिभाव का माहौल देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा के अंतिम दिन आचार्य काष्र्णि मयंक उपाध्याय ने भक्तों को श्रीकृष्ण लीलाओं, भक्ति मार्ग की महिमा और धर्म के महत्व पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। उनके प्रवचनों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा के समापन अवसर पर ग्रामवासियों ने आचार्य का चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर रामकुमार उपाध्याय, मनोज तिवारी, सतीश नाथ, प्रदीप नाथ, मुकेश तिवारी, मूलचंद्र तिवारी, ऋषि कुमार, केशव देव, राजकुमार उपाध्याय आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!