रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान, पिता ने पति समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

खैर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजानपुर में विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मामले में विवाहिता के मायका पक्ष ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सुजानपुर निवासी ललित की दस फरवरी को 2020 को हाथरस के गांव भगना निवासी रश्मि पुत्री राम हरि के साथ हुई थी। गुरुवार रात्रि में पति के बाहर जाने के बाद किसी बात को लेकर उसने कमरे में पंखे पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद सास कमरे में पहुंची तो उसे फंदे पर लटका देखकर उसकी चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ौस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने रश्मि को फंदे से नीचे उतारा। जब तक वह उपचार को कहीं ले जाते उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका ने अपने पीछे दो बर्षीय बेटी को रोते बिलखते छोड़ा है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता रामहरी की तहरीर के आधार पति ललित, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!