भाजयुमों ने पार्टी के स्थापना दिवस पर लगवाया स्वास्थ्य शिविर
खैर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को सामाजिक न्याह सप्ताह के रूप में मना रही है। जिसको लेकर शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में कस्बा स्थित सीएचसी पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। शिविर का शुभारंभा भाजयुमों के जिला उपाध्यक्ष प्रमेंद्रपाल सिंह गुड्डू ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि 1980 में भाजपा पार्टी की शुरूआत हुई थी। करीब 18 करोड़ से अधिक लोग पार्टी के कार्यकर्ता बन चुके। जिससे आज भाजपा देश ही नहीं बल्कि दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इतना ही नहीं मौजूदा समय से 11 राज्यों में भी भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विश्व पटल पर उच्च शिखर पर पहुंचा है। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच करने के साथ ही उन्हें निशुल्क दवाओं का विरतण किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजीव रज्जी, सीएचसी प्रभारी डाॅ. मोहित भाटी, अनमोल शर्मा, सौरभ कंसल, सुमित वंजारा, सोनू वर्मा, विवेक शर्मा, ब्रह्मा गौतम, गिरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।