रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा जनसंघ संस्थापक का बलिदान

इगलास। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा बेसवां मंडल की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक कोआपरेटिव सत्या सिंह व पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विष्णु गोयल ने डा. मुखर्जी के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जो बलिदान दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। अध्यक्षता सुरेश चंद्र शर्मा व संचालन रुक्मेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर अमित कौशिक, गुलवीर हिंडोल, सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रदीप सिंह, प्रेम शंकर शर्मा, वीरेंद्र सिंह, मुरारी लाल उपाध्याय, अश्वनी शर्मा, अशोक कुमार, अनिल बंसल, दिव्या देवी, भोला प्रधान, अशोक गोयल, ललित कुमार, निरंजन सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!