रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वृंदावन से लौटते समय हुआ हादसा, एक की मृत्यु, दो घायल

इगलास।शनिवार रात्रि गांव जारौठ के समीप कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसमें वृंदावन से लौट रहे निजी फाइनेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर की मृत्यु हो गई। जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अलीगढ़ के सासनीगेट क्षेत्र स्थित कृष्णापुरीमठिया गली निवासी 32 वर्षीय चेतन स्वरूप निजी फाइनेंस कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को वह अपने दो साथियों के साथ वृंदावन दर्शन को गए थे। रात्रि लगभग 11 बजे जब तीनों लौट रहे थे। गांव जारौठ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चेतन स्वरूप की मृत्यु हो गई। उनके दोनों साथियों का उपचार अस्पताल में जारी है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चों और स्वजन को बिलखते छोड़ा है। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!