रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बेसवां के वीरेंद्र गोयल बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

इगलास। भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विष्णु गोयल के भतीजे वीरेंद्र गोयल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर नाम रोशन किया है। उन्होंने मई 2025 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में दोनों ग्रुप्स को सफलता के साथ पास कर लिया है। उन्हें कुल 318 अंक प्राप्त हुए। परिणाम की घोषणा होते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पिता राजीव गोयल व्यवसायी हैं, मां बीना गोयल गृहिणी। इंटर तक की शिक्षा सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने पांच वर्षों तक कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ सीए बनने की दिशा में सफर तय किया। वीरेंद्र ने बताया कि परिवार के सहयोग व गुरुओं के कुशल मार्ग दर्शन से उन्हें यह मुकाम प्राप्त हुआ है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत जरुरी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!