रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वातानुकूलित सर्वोदय भवन की हुई ग्रांड ओपनिंग सेरेमनी

इगलास।एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूर्ण वातानुकूलितसर्वोदय भवन की “ग्रांडओपनिंगसेरेमनी” का आयोजन वैदिक विधि विधान के साथ हुआ। उद्घाटन के साथ पंच कुंडीय हवन, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में कृष्णा अग्रवाल, सोनू प्रधान, डा. अरविंद अग्रवाल, चौ. धर्मेश आदि शामिल रहे।

शुभारंभ मुख्य अतिथि शंकर लाल अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल, निर्देशिका मान्या अग्रवाल, सह-निर्देशिका प्रियंका अग्रवाल ने सामूहिक रूप से किया। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ हवन, पूजन, आरती कार्यक्रम आदि संपन्न किए गए। आचार्य श्रीराम शर्मा के विचारों से ओत प्रोत वेदपाठी द्वारिका प्रसाद कुंतेल, उषा आर्या, कुमकुम गुप्ता, कल्याणी गुप्ता, सुखवासी वान प्रस्थी, हरेंद्र शास्त्री, जयप्रकाश अग्रवाल आदि ने प्रवचन दिए तथा मानव जीवन के मन, वचन, कर्म पर प्रकाश डाला। विधायक राजकुमार सहयोगी भी सम्मिलित रहे। प्रधानाचार्या रूबीना शाहीन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य नवाचारों में गुणों का समावेश करना है। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा, समाज सेवा, राष्ट्र सेवा सर्वोपर है, इस उद्देश्य से विद्यालय सदैव तत्पर है। उन्होंने सैनिक स्कूल बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर डा. नरपतिदेव भारद्वाज, प्रभात शर्मा, फूल चंद तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, मनीष चौधरी, राजन लाल अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, दीपक गर्ग, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!