रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कांवड़ यात्रा मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

इगलास। श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने अलीगढ़-मथुरा मार्ग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग में कई स्थानों पर गड्ढे पाए गए, जिन्हें चिन्हित कर सुधार हेतु जिलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है।

एसडीएम पारितोष मिश्रा ने बताया कि उन्होंने सीओ महेश कुमार के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आसना चौकी, अहमदपुर, निशांत कोल्ड स्टोरेज समेत कई स्थानों पर सड़क की हालत खस्ताहाल पाई गई। इन स्थानों पर बने गड्ढों से कांवड़ियों को परेशानी हो सकती है। एसडीएम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा अस्थायी रूप से गड्ढों में रोड़ीवबजरी डाली गई है, लेकिन बारिश के दौरान यह उपाय नाकाफी साबित हो सकता है। इसलिए अधिकारियों ने गड्ढों को स्थायी रूप से ठीक कराने के लिए विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!