समाधान दिवस में सुनी शिकायतें
अलीगढ़। इगलास कोतवाली के सभागार में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम महिमा सिंह व सीओ राजीव द्विवेदी ने समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम की अध्यक्षता में किया गया था। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस व भू-राजस्व संबंधी शिकायतों काे सुनकर अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मियों से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि शासन की मंशा है कि थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मयंक गोयल, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह सहित राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।