गभाना नगर पंचायत का डेढ़ करोड़ में होगा विद्युत सुद्रीकरण
गभाना। नगर पंचायत गभाना में होने वाले विद्युत व्यवस्था के सुद्रीकरण योजना का शुक्रवार को बिजलीघर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान बरौली विधायक ने कहा कि गभाना नगर पंचायत में डेढ़ करोड़ रुपये से विद्युत व्यवस्था का सुद्रीकरण किया जाएगा। गभाना नगर पंचायत में आने वाले रामपुर, नगला नत्था, मोरहना, श्यामपुर, कन्होई, सोमना, पनहिावर आदि गांव को भी नगर के बिजलीघर से से जोड़ा जाएगा। जिससे इन गांवों के लोगों को ओवर लोडिंग, ट्रिंपिग समेत विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं से निजात तो मिलेगी ही साथ ही उन्हें नगर के रोस्टर के अनुसार आपूर्ति भी मिलेगी। जिसका जनता को सीधा लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उलब्धियों को गिनाया। कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। ग्रामीणों ने विधायक श्री सिंह का फूलमालाओं से जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पंडित श्यामबाबू शर्मा ने किया। इस मौके पर एक्सईएन कैलाश सिंह, एसडीएम केबी सिंह, एसडीओ अमित सिंह, जेई गजराज सिंह, जिपं सदस्य संजय सिंह, डा. भीष्मपाल सिंह, प्रवेंद्र सिंह राना, अनिल प्रधान, आरसी शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, रजत ठाकुर, भगत सिंह चौहान, बीरपाल सिंह, प्रवीन भोला, पवन कुमार, प्रमोद कुमार, शरद ठाकुर, कालीचरन कोरी, रामू पंडित, दुर्गपाल सिंह, सुमित ठाकुर, मुनेंद्र सिंह, बिट्टू शर्मा, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।