रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गुरुपूर्णिमा पर पथवारी मंदिर से निकलेगी प्रभात फेरी

इगलास। गुरुवार को पथवारी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तिभाव से सराबोर माहौल में प्रभु स्मरण करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 4:30 बजे भव्य प्रभात फेरी से होगी। जो पथवारी मंदिर से नगर भ्रमण करती हुई श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंगेगी।व्यवस्थापक सुमित अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 12 बजे से संकीर्तनहोगा। इसके उपरांत दोपहर एक बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

error: Content is protected !!