रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सड़क से भुट्टा का बोरा उठा ले गया युवक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इगलास। कस्बा के शंकरानंदपुरी मोहल्ले में शुक्रवार को एक भुट्टा विक्रेता के साथ चोरी की घटना हुई। हथठेला लगाकर भुट्टा बेचने वाले बंटी पुत्र कुंवरपाल किसान से दो बोरा भुट्ठा खरीदे थे। दोनों बोरे उसने सड़क किनारे रख दिए और तराजू लेने के लिए घर चला गया। जब वह लौटा तो देखा कि उनमें से एक बोरा गायब था।

घटना से हतप्रभ बंटी ने पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली। फुटेज खंगालने पर देखा गया कि एक वैगनआर कार का चालक बोरा उठाकर अपनी गाड़ी में रखकर चला गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई और कस्बे में चर्चा का विषय बन गई। पीड़ित ने तत्काल इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की जांच शुरू की और पता चला कि संबंधित गाड़ी मथुरा जनपद के महावन क्षेत्र की है। पुलिस ने चालक से संपर्क साधा और पूरे मामले की जानकारी ली। शाम को दोनों पक्षों में आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की ओर से कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!