रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

धरती पर धर्म की पुनर्स्थापना के लिए होता है श्रीकृष्ण जन्म

इगलास। कस्बा के ओम गेस्ट हाउस में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य कार्ष्णि मयंक उपाध्याय ने कहा कि भगवान जो भी लीला करते हैं, वह अपने भक्तों के कल्याण या उनकी इच्छाओं की पूर्ति के लिए होती हैं। श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं न केवल मनोरम हैं, बल्कि आत्मा को निर्मल और प्रभु प्रेम से सराबोर कर देने वाली हैं। आचार्य ने कहा कि जो व्यक्ति श्रद्धा पूर्वक श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुनता है, उसके हृदय में स्वतः कृष्ण भक्ति और कृष्ण प्रेम का संचार होने लगता है। यह भाव तभी उत्पन्न होता है जब भगवान की विशेष कृपा जीव पर होती है। तब ही व्यक्ति का मन भगवान की कथा में रमता है। श्रीकृष्ण का जन्म धरती पर धर्म की पुनर्स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए हुआ था। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन हुआ श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। बाल कृष्ण व वासुदेव की झांकी के दर्शन कर भक्त भाव विभोर हो गए।

error: Content is protected !!