रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पंखिया गैंग का एक और बदमाश गिरफ्तार

इगलास। कोतवाली पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ग्रामीण की संयुक्त टीम ने कुख्यात पंखिया गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी का भारी मात्रा में सामान, नकदी और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। इस गिरोह के अब तक कुल पांच सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं।

इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि गांव सीतापुर को जाने वाले मार्ग से अनवार उर्फ अनवारूल उर्फ अनवरुआ पुत्र अली हसन निवासी धारम गोलटिया, थाना गल्या रंगीन, शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन अंगूठियां, दो चैन, एक मंगलसूत्र, एक ओम, एक नथ, एक सुई-धागा, 10 जोड़ी पायल, दो कंधनी, छह सिक्के, 12,700 नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया गया। आरोपित हाईवे किनारे स्थित गांवों में साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। इनका तरीका बेहद शातिराना है ये नंगे पांव घरों की दीवारें चढ़ते हैं ताकि आहट न हो, और वे उन कमरों को टारगेट करते हैं जहां कूलर-पंखा बंद हों, जिससे अंदाजा हो सके कि लोग बाहर सो रहे हैं। वारदात के बाद ये चारपहिया वाहन से भाग जाते हैं। पूछताछ में अनवार ने अलीगढ़, बदायूं, मथुरा, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बरेली में कई चोरी की वारदातों को स्वीकार किया है। वह चोरी का माल बदायूं निवासी सुनार मुनेश बाबू उर्फ लल्ला को बेचता थे। अनवार पर विभिन्न जनपदों में कुल 38 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें लूट, डकैती, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपित जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गैंग के सद्दाम (बदायूं), नसीम (शाहजहांपुर), मुनेश बाबू (बदायूं) और रियाज अहमद (बदायूं) को पहले जेल भेजा जा चुका है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!