रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दलित युवती के साथ मुस्लिम युवक ने दोस्ती कर किया दुष्कर्म

अलीगढ़। अवैध मतांतरण व महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को लेकर गंभीर माहौल के बीच कस्बा इगलास में एक दलित युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

थाना विजयगढ़ क्षेत्र की रहने वाली एक अनुसूचित जाति की युवती का कहना है कि उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से इगलास के गांव ब्यौही निवासी अरमान पुत्र जमील से दोस्ती हुई थी। रविवार को युवती जब बाजार करने इगलास आई थी तभी अरमान उसे रास्ते मिल गया। युवक ने उसे धोखे से एक बैंड की दुकान में ले जाकर जबरन शटर बंद कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक ने उसे और उसके स्वजनों को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वहां से बाहर निकलकर युवती ने अपने स्वजनों को घटना के बारे में बताया। युवती सोमवार को भाई के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके युवक को जेल भेज दिया है।

“इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक प्रकरण संज्ञान में आया था। जिसमें एक युवक व युवती दुकान में आपत्तिजनक स्थिति में मिले हैं। पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित अरमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। युवक मुस्लिम व युवती हिंदू समाज से है।” महेश कुमार, क्षेत्राधिकारी, इगलास

इस मामले में शनिवार को हाथरस रोड स्थित राजू बैंड की दुकान का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में युवक व युवती दुकान के भीतर आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। दुकान का शटर खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर लोग स्तब्ध रह गए। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!