रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

माताओं के साथ धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज

अलीगढ़। इगलास कस्बा के राधा इंटरनेशनल अकादमी में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ हरियाली तीज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों की माताओं के सम्मान में किया गया। शुरुआत माताओं के सांस्कृतिक स्वागत के साथ हुई। विद्यालय परिसर को हरियाली रंगों और पारंपरिक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। प्रबंधन समिति के सदस्यगण एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या निशी कौशल ने कहा भारतीय त्योहारों को विद्यालयों में मनाने से बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित होती है। विद्यालय और अभिभावकों के बीच संबंध भी सुदृढ़ होते हैं। विशेष गतिविधियाें में मेहंदी कला, परंपरागत परिधान प्रतियोगिता, तीज आधारित प्रश्नोत्तरी हुई। विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। माताओं ने विद्यालय का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे आयोजन सशक्त संवाद का माध्यम बनते हैं।

error: Content is protected !!