रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट कर घर से निकाला

अलीगढ़। इगलास कस्बा की पंडितान गली की लक्ष्मी पुत्री रमेश चंद्र का कहना है कि उसकी शादी 18 नवंबर 2024 को कस्बा बेसवां के सुमित पुत्र अशोक कुमार के साथ हुई थी। विवाह में उसके पिता ने लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। सास उर्मिला देवी, ससुर अशोक कुमार, ननदें चंचल, प्रिया, बबीता, नंदोई रंजीत दहेज के लिए ताने देते और मानसिक प्रताड़ना देते थे। पति सुमित आए दिन मारपीट करता था और जब वह शिकायत करती तो मारने की धमकी दी जाती। कुछ समय पहले पति सुमित उसे हरिद्वार ले गया। जहां 10 मई 2025 को सुमित, गोलू व प्रिया ने उसके साथ मारपीट की। बाद में उसके भाइयों के वहां पहुंचने पर घर से निकाल दिया। पति ने कहा कि अगर वह दहेज में गाड़ी नहीं लाई तो दूसरी शादी कर लेगा। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!