रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

परंपराओं से जुड़ने का माध्यम होते है पर्व

अलीगढ़। इगलास एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सर्वोदय भवन में हरियाली तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पारंपरिक भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। विशिष्ट अतिथि निर्देशिका मान्या अग्रवाल, सह-निर्देशिका प्रियंका अग्रवाल और प्राइमरी विंग इंचार्ज नीतू तोमर रहीं। कार्यक्रम प्रीति सिंह व दीप्ति जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। छात्राओं द्वारा पारंपरिक तीज गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां, चित्रांकन प्रतियोगिता एवं खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। अंत में सभी को प्रसाद वितरण कर तीज के पारंपरिक उल्लास को साझा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भारतीय लोक पर्वों की जानकारी देना तथा सांस्कृतिक मूल्यों को जागृत करना रहा। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर उल्लासपूर्वक भाग लिया। सह-निर्देशिका ने कहा कि हरियाली तीज नारी शक्ति, प्रकृति और संस्कृति का उत्सव है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को हमारी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं। इस अवसर पर ममता चौधरी, पूजा झा, पिंकी शर्मा, प्रीती वर्मा, रचना शर्मा, प्रभा चौधरी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!