रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पति, सास व देवर ने की मारपीट

इगलास। हाथरस रोड पर स्थित गांव कजरौठ की सुनीता पत्नी चंद्रवीर का कहना है कि 22 जुलाई को वह घर में बैठी थी। पति, देवर सोनू व सास सामने ही दूसरे घर में रहते हैं। तीनों उसके घर में घुस आए और उसके कमरे में ताला लगा दिया। विरोध करने पर तीनों ने मारपीट करके उसको घायल कर दिया। मारपीट में उसके सिर, मुंह पर घाव हो गए तथा हाथ में फेक्चर हो गया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है।

—-

मारपीट की घटनाओं को मुकदमा दर्ज

इगलास के गांव रजुआ नगला के राजा शर्मा पुत्र मोर मुकुट शर्मा का कहना है कि गांव दुमैडी निवासी अनुज, मनोज उससे रंजिश मनाते हैं। विगत शनिवार को राशन लेकर आ रहा था। रास्ते में दोनों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए धमकी देकर चले गए। वहीं गांव नगला कठा की मधु देवी पत्नी भूदेव प्रसाद का कहना है कि सोमवार की शाम बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान देवरानी अमृता गाली गलौज करने लगी। बेटी को गालियां देने का विरोध किया तो देवरानी व देवर हरीश कुमार ने मारपीट शुरु कर दी। जिससे उसके सिर में चोट आई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों घटनाओं के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!