श्रावण मास में महिलाओं को भेंट किए गए सुहाग प्रतीक
इगलास। श्रावण मास के अवसर पर महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप सुहाग प्रतीक भेंट किए। डा. पूनम रानी ने हरियाली तीज के सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें आगामी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी दी गईं। डा. सोनी सिंह, डा. उन्नति जादौन व डा. दीपमाला ने महिला सफाईकर्मियों के योगदान को सराहा और कहा कि समाज के स्वच्छता अभियान में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी आदि पारंपरिक सुहाग चिन्ह भेंट किए गए। जिससे उनके चेहरे पर प्रसन्नता झलक उठी। कार्यक्रम का उद्देश्य सम्मान के साथ सामाजिक समरसता और संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करना भी रहा।