रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

करबन नदी पुल गड्ढा : विभाग की खानापूरी पर उठे सवाल

इगलास। अलीगढ़–मथुरा मार्ग पर स्थित करबन नदी पुल के किनारे बना गड्ढा यात्रियों की जान का दुश्मन बन सकता है। दो दिन लोक निर्माण विभाग द्वारा इस गड्ढे को गिट्टी डालकर अस्थाई रूप से भरवाया गया था, लेकिन हर सुबह यह गड्ढा फिर से पहले से बड़े आकार में नजर आ रहा है। विभाग द्वारा की गई मरम्मत केवल खानापूरी साबित हो रही है।

शुक्रवार को मीडिया द्वारा मामले को उठाए जाने के बाद आनन-फानन में गिट्टी डाल दी गई थी। शनिवार और रविवार को गड्ढा फिर पहले से ज्यादा खतरनाक स्थिति में दिखा। जिम्मेदार अधिकारियों का दावा है कि गड्ढा बंद कर दिया गया है और यहां कोई खतरा नहीं है। लेकिन सवाल यह है कि यदि वाकई खतरा नहीं है, तो गिट्टी डालने के कुछ घंटों बाद ही गड्ढा पुनः क्यों उभर आता है? स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में लापरवाही को लेकर रोष है।

लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही इस पुल के किनारे रोड की स्थायी मरम्मत नहीं की गई तो यह बड़े हादसे का कारण बन सकता है। वहीं रविवार की सुबह विभाग के जेई व इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने मौके पर पहुंच कर स्थित का निरीक्षण किया। जेई सुनील कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जंगली जानवरों ने नीचे से मिट्टी को खोखला कर दिया है। रोड को उखाड़ कर पुन: बनाना संभव नहीं है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जैसे ही गड्ढा बनने उसमें गिट्टी डालकर भर दिया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!