रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बिजली लाइन से टकराते पेड़ बन रहे बाधा

इगलास। विद्युत लाइन से टकराते पेड़ कस्बा में बिजली आपूर्ति बाधित होने की बड़ी वजह सामने आई है। कई स्थानों पर पेड़ की टहनियां हाईटेंशन तारों से सटी हुई हैं। जिससे बार-बार शार्ट सर्किट और सप्लाई ठप होने की समस्या बनी रहती है। हल्की हवा या बारिश के दौरान पेड़ की टहनियां तारों से टकराकरसड़डाउन (लाइन फाल्ट) की स्थिति उत्पन्न कर देती हैं। इससे कस्बा में घंटों बिजली गुल रहती है। नतीजतन विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती है, व्यापारियों का काम ठप हो जाता है। इससे आम जनजीवन प्रभावित होता है सो अलग। बिजली विभाग के लोगों का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारी पेड़ों की छटाई नहीं करने देते हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!