रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

अतरौली। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने तीन चोरी की बाइक बरामद की है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बतायाकि शुक्रवार रात्रि में पुलिस टीम अबंतीवाई चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी तीन बाइकों व सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। तीनों ही लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने उनका पीछा करते पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपने नाम सूरज सिंह पुत्र होती लाल निवासी मोहल्ला पल्टन थाना सासनी, हाथरस, संजय पुत्र हरीशंकर निवासी डोरी नगर थाना गाँधीपार्क व संदीप पुत्र रोशन निवासी गोधा बताया। उन्होंने बताया कि तीनों चोरों के पास चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी काफी शातिर किस्म के हैं, जो कि बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपी संजय पर गांधी पार्क थाने में छेड़छाड़, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट, जानलेवा हमला व आबकारी अधिनियम के छह मुकदमे व सूरज पर मथुरा के फरह थाना में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों चोरों को शनिवार को जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!