संगीतमयी सुंदरकांड में झूमे अंजनिपुत्र के भक्त
बेसवां। कस्बा में शनिवार शाम को सतगढ़ा मुहल्ला स्थित गोवर्धन मंदिर में सुंदरकांड मंडली ने संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। मंडली के पदाधिकारी ग्रीश गोयल ने कहा कि जहां सुंदरकांड का पाठ होता है वहां सुख समृद्धि होती है। श्रीराम दूत हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए। विदित रहे कि कस्बा में मंडली सुंदरकांड पाठ का आयोजन तीन साल कर रही है। संगीतमयी सुंदरकांड में अंजनिपुत्र के भक्त जमकर झूमे। पाठ के समापन पर भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विनय कुमार भारद्वाज, निवर्तमान चेयरमैन मनोज कुमार, सुभाष गुप्ता, लोकेश गुप्ता, शशि तिवारी, राकेश सिंह, ताराचंद, योगेंद्र उपाध्याय, पूरन सिंह, संजीव फौजी, ब्रह्मदेव शर्मा, रजत गुप्ता, आनंद वर्मा, वरुण भारद्वाज, दीपक शर्मा, रविकांत राठी, मोहन स्वरूप माहेश्वरी आदि थे।