रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पूर्ति निरीक्षक सजनलाल गुप्ता का सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने किया स्वागत

इगलास। स्थानांतरण पर इगलास पहुंचे नए पूर्ति निरीक्षक सजनलाल गुप्ता ने शनिवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद की ओर से उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के विक्रेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। स्वागत कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष विशाल शर्मा, संजय पाठक, रामेश्वर उपाध्याय, लाल मुहम्मद, ललित कुमार, रवि कुमार, रनवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, मनोहर सिंह, अजय माहौर, धर्मपाल शर्मा, रामेश्वर और मुकेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक सजनलाल गुप्ता ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पात्र उपभोक्ताओं को समय पर और सही मात्रा में राशन उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने सभी विक्रेताओं से सहयोग की अपील की, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक पहुंच सके। सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के पदाधिकारियों ने नए पूर्ति निरीक्षक से आशा जताई कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में राशन वितरण प्रणाली और अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

error: Content is protected !!