रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जाट समाज को सम्मान होगा आंदोलन, धरना प्रदर्शन

इगलास। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) और जाट महासभा ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पारितोष मिश्रा को सौंपा। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा राजकीय सम्मान न देना जाट समाज का घोर अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से जबरन त्यागपत्र लेकर अपदस्थ किया गया। केंद्रीय सेवाओं में जाटों को आरक्षण न देकर लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जाट समाज को उचित सम्मान और अधिकार नहीं मिलते तब तक आंदोलन पूरे देश में जारी रहेगा। इसी क्रम में अगस्त में 11 को अलीगढ़, 12 को फतेहपुर सीकरी, 13 को बाराबंकी और 14-15 को लोहवन बगीची, मथुरा में धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में किशनपाल सिंह, दीवान सिंह, वीरेंद्र सिंह मधुर, लक्ष्मण सिंह, हरेंद्र सिंह, महावीर सिंह टीटी और मुकेश सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!