रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तमंचा व कारतूस समेत किया गिरफ्तार, भेजा जेल

अकराबाद। थाना पुलिस ने ऑपरेशन निहत्था के अंतर्गत एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इंस्पेक्टर महामाया प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात्रि में उपनिरीक्षक इजहार अहमद मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गस्त कर रहे थे। तभी असगरपुर के मोड़ के पास एक युवक पुलिस को देखकर छिपने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय कुमार पुत्र खुशीराम निवासी सिसरोई, अकराबाद बताया। तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!